Wednesday, 5 February 2020

ऑटो एक्सपो 2020 / 5 और 6 फरवरी को मीडिया इवेंट; 28 कंपनियां, 150 से ज्यादा गाड़ियां हो सकती है लॉन्च


  • 5 फरवरी को मीडिया इवेंट में सबसे ज्यादा टाइम चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर को मिलेगा 

  • कोरोनावायरस के डर के कारण चीनी कंपनियों के स्टॉल भारतीय संभालेंगे

  • इवेंट में वर्ल्ड कार, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार, वर्ल्ड लग्जरी कार अवॉर्ड भी दिए जाएंगे                                           ऑटो डेस्क. ऑटो एक्सपो 2020 के मोटर शो का दो दिन का मीडिया इवेंट ग्रेटर नोएडा में शुरू हो चुका है।इस दौरान सभी कंपनियां अपने व्हीकल लॉन्च कर देंगी। मीडिया इवेंट के मुताबिक इस बार 28 कंपनियां ऑटो एक्सपो में शामिल रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां 150 से ज्यादा गाड़ियां पेश करेंगी। चीनी कंपनियों ने यहां 20 प्रतिशत एरिया रिजर्व किया है। मीडिया इवेंट के पहले दिन यानी 5 फरवरी को सबसे ज्यादा टाइम चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर लेने वाली है। हालांकि कोरोनावायरस के कारण चीनी लोगों को लेकर डर बना हुआ है। एक्सपो को आयोजित कर रहे वाहन विनिर्माता कंपनियों के मंच SIAM के प्रेसिडेंट ने बयान जारी करके कहा है कि चीनी कंपनियों के स्टॉल का प्रबंधन भारतीय करेंगे। चीन से लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध है और हर ऐसे व्यक्ति को एक्स्पो से दूर रखा जाएगा जो हाल ही में चीन से लौटा है।

    मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूल















    टाइमकंपनीहॉल
    7:55 AM 8:25 AM
    8:25 AM 8:50 AM
    8:50 AM 9:30 AM
    9:30 AM 10:00 AM
    10:00 AM 10:30 AM
    10:30 AM 11:00 AM
    11:00 AM 11:30 AM
    11:30 AM 12:30 PM
    12:30 PM 1:10 PM
    1:10 PM 1:40 PM
    1:40 PM 2:10 PM
    2:10 PM 2:40 PM
    2:40 PM 3:00 PM
    3:00 PM 3:30 PM
    3:30 PM 4:00 PM
    4:00 PM 4:20 PM
    4:20 PM 4:50 PM
    4:50 PM 5:20 PM
    5:20 PM 5:40 PM
    मारुति
    रेनो
    टाटा मोटर्स
    हुंडई
    एमजी मोटर
    किआ मोटर्स
    सुजुकी मोटरसाइकिल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ग्रेट वॉल मोटर
    मर्सिडीज बेंज
    फॉक्सवैगन
    स्कोडा
    WCOTY
     जेबीएम
    फोर्स मोटर्स
    FAW (बर्ड ग्रुप)
    रिलायंस जियो
    SML इसुजु
    फेसबुक
    9
    10 
    14
    3
    5
    7
    12
    10
    1
    15
    15
    15
    15
    10
    11
    12
    11
    11
    15

    सबसे लंबा मीडिया इवेंट चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर का होगा। ये इवेंट हॉल नंबर 1 में 12:30 PM से 1:10 PM तक होगा। यानी ये 40 मिनट का इवेंट है। वहीं, WCOTY अवॉर्ड शो और फेसबुक इवेंट 20 मिनट के होंगे। जो सबसे छोटो मीडिया इवेंट भी हैं।




No comments:

Post a Comment