- कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका डार्क टीजर भी जारी किया है
- हैरियर के बाद OMEGARC प्लेटफॉर्म से आने वाला ये दूसरा वीइकल है
ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स जल्द ही भारतीय ऑटो बाजार में अपनी नई एसयूवी ग्रेविटास (Gravitas) लाने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कंपनी की हैरियर का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसे जनेवा मोटर शो में बजर्ड (Buzzard) के नाम से शोकेस किया गया था। भारत में इसे फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका डार्क टीजर भी जारी किया है।
टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट मयंक पारीक ने बताया कि हमें नई एसयूवी का नाम बताते हुए खुशी हो रही है। इसक नाम टाटा ग्रेविटास होगा। इस एसयूवी के साथ हम अपने ग्राहकों को एक और स्टेट-ऑफ-आर्ट प्रॉडक्ट देने के लिए उत्साहित हैं।
टाटा ग्रेविटास का डायमेंशन
टाटा ग्रेविटास की लंबाई 4661mm, चौड़ाई 1894mm और ऊंचाई 1786mm है। ये हैरियर की तुलना में 63mm ज्यादा लंबी और 80mm ज्यादा छोटी है। हालांकि, इसके रियर में बड़े ग्लास, स्टाइलिश पिंच्ज विंडो मिलेगी। इसका व्हीलबेस 2741mm है, जो टाटा हैरियर की तरह है।इस एसयूवी में NVH (नॉइस, वाइब्रेशंस और हार्शनेस) लेवल पर यूजर को बेहतरीन कंट्रोल मिलेगा। ये 2.0-लीटर BS6 इंजन के साथ आ सकती है। इस इंजन का पावर 170hp और मैक्सिमम टॉर्क 350Nm होगा। कार 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी। भारतीय बाजार में ये महिंद्रा एक्सयूवी 500, इनोवा क्रिस्टा और जीप कंपास को टक्कर दे सकती है। हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख से 16.86 लाख रुपए तक है। ग्रेविटास की कीमत 1 लाख रुपए तक ज्यादा हो सकती है।
No comments:
Post a Comment