कृष्णकांत दौहरे रिपोर्टर, गौभूमि समाचार सीहोर। महिलाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय 15 दिवसीय जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ का का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता सक्रिय भागीदारी हेतु अनुकूल वातावरण बनाये जाने एवं संभावित अपराधी को हतोत्साहित करना हैं सीहोर जिले में ‘‘सम्मान‘‘ अभियान का आयोजन माननीय कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत प्रतिदिन जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 जनवरी को शौर्यादल, (एनसीसी) राष्ट्रीय केडेट कोर, (एनएसएस) राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ आवसीय विद्यालय प्राचार्य आलोक शर्मा, यातायात थाना प्रभारी प्राची राजपूत, एसआई विनिता विश्वकर्मा पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जो भोपाल नाका, कलेक्ट्रेट, इंगलिशपुरा, होते हुए कोतवाली थाना पहुची। जहा महिला हिंसा रोकथाम तथा जनसमुदाय को महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने पर डीएसपी सुश्री अर्चना अहीर, एवं कोतवाली थाना प्रभारी नलिन बुधोलिया द्वारा शौर्यादल, (एनसीसी) राष्ट्रीय केडेट कोर, (एनएसएस) राष्ट्रीय सेवा योजना का सम्मान किया गया। एवं महिला सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई। रैली आयोजन में एनसीसी ऑफिसर आर के सिंह, दिनेश मेवाडा, अताउल्लाह खान खेल अधिकारी, अनिल पोलाया, शशि राठौर, निशा शर्मा, अशासकिय संस्था श्री जनसेवा संकल्प के अध्यक्ष विनोद बडोदिया, रैली का संचालन परामर्शदाता सुरेश पांचाल ने किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, शौर्यादल की किशोरिया एवं महिलाये उपस्थित रहे।
Saturday, 16 January 2021
सम्मान अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन।

No comments:
Post a Comment