नसरुल्लागंज। गांव चकल्दी मैं निधि समर्पण महा अभियान की विशाल वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली की शुरुआत राम जानकी मंदिर से की गई। राम भक्त भगवान श्रीराम के जयकारे व हाथों में भगवा रंग के झंडे लेकर गांव के प्रमुख मार्ग से होते हुए आई टी आई खैल मैदान पहुंचे। इस बीच हजारों की संख्या में रामभक्त राम रथ के साथ चल रहे थे। रामभक्तों के ऊपर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा की। गाजेबाजे के साथ गांव मे धूमधाम से निकाली रथयात्रा। सरपंच राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के हर एक घर से रामभक्त मोटरसाइकिल लेकर रैली मैं सामिल हुए। बडी धूमधाम से डीजे के साथ वाहन रैली का आयोजन किया गया। जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी गलिया चारों तरफ भगवा रंग से रंग गया गांव। रैली में धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर मे महा आरती के बाद वाहन रैली का समापन हुआ। शेष नारायण पवार, अर्जुन सिंह कीर, राजेश सोलंकी, सरवन व्यास, सुभाष यादव, सुरेश चंद्र महेश्वरी, भानु प्रताप पटेल, राजेश विश्वकर्मा नरेला, ब्रजेश साहू, दुर्गेश सोंलकी, हरसिंह मेहता, श्याम परमार, कल्याण सिंह, अंकित साहू, सहित हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment