Saturday, 20 February 2021

दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं, त्रिवेणी शनि देव धाम ढूंढा अलावा।


कृष्णकांत दौहरे रिपोर्टर, गौभूमि समाचार इछावर।
प्राचीन नगर ढूंढा अलावा गांव बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं, बता दें कि यहां प्राचीन काल से त्रिवेणी शनि देव धाम स्थापित है, इछावर से 15 किलोमीटर की दूरी पर प्राचीन नगर ढूंढा अलावा के रास्ते पर घने जंगल के बीच प्राचीन समय से शनिदेव की प्रतिमा विराजमान थी। यहां से निकलने वाले ग्रामीण शनि महाराज की प्रतिमा पर तेल आदि चढ़ाते थे। शनिवार के दिन हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि त्रिवेणी शनि देव धाम से मांगी हुई मन्नत पांच शनिवार में ही पूरी हो जाती है। धीरे-धीरे क्षेत्र सहित दूरदराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शनिवार को यहां दर्शन कर बाबा से मन्नत मांग रहे हैं। शनि भक्तों द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण करने भूमि पूजन भी किया जा चुका है। बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा जो भी दान दक्षिणा आती है, उसे मंदिर बनाने मैं लगाया जा रहा है। भक्तगण बताते हैं कि शनि बाबा के ऊपर तेल आदि चढ़ाकर उसे बाबा का प्रसाद मानकर अपने शरीर पर भी लगाते हैं, जिससे कई प्रकार के रोगों का नाश होता है। शनिवार के दिन यहां मेले जैसा लग जाता है जिसमें महिलाएं सहित छोटे-छोटे बच्चे व बड़े बुजुर्ग भी हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां लोगों की आस्था बनी हुई है। शनिवार को यहां श्रद्धालु हजारों की संख्या में आते ही हैं, तो वहीं मंगलवार को भी यहां श्रद्धालु दर्शन करने दूरदराज से आते हैं। शनि देव के दरबार से मांगा हुआ वरदान खाली नहीं जा सकता इसलिए ये आस्था का केंद्र बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment