कृष्णकांत दौहरे रिपोर्टर, गौभूमि समाचार इछावर। रविवार को नागरिक सुविधा केंद्र मैं मध्य प्रदेश भारत ज्ञान विज्ञान समिति का ब्लॉक स्तर पर गठन किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश नागर, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित गुप्ता, सदस्य हकीम खान, के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर गठन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मालवीय, उपाध्यक्ष राकेश धाकड़, विजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव जयपालसिंह ठाकुर, सह सचिव कृष्णकांत दौहरे, संयुक्त सचिव मुकेश बड़ोदिया, कोषाध्यक्ष जवाहरीलाल बामनिया, मीडिया प्रभारी राहुल सूर्यवंशी को नियुक्त किया गया। सदस्यों में संगीता नागर, भूमिका गुप्ता, बिलकिस खान, मालती नागर, सीता वर्मा, दयाल नागर, उर्मिला नागर, रीना मालवीय आदि को कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर श्री नागर ने भारत ज्ञान विज्ञान समिति के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी समिति सदस्यों से साथ मिलजुल कर कार्य करने की बात कही। इस बीच पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नरेश वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मैं परमानंद चौहान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment