निरीक्षण के दौरान तहसीलदार के रिडर मनोहर परमार को किया निलबिंत।
कृष्णकांत दौहरे रिपोर्टर, इछावर। गुरुवार को कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने सीहोर जिले की इछावर तहसील का अकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दोरान कमिश्नर को तहसील कार्यालय में काफी अनिययमिताए देखने को मिली। इसके चलते तहसीलदार जिया फातिमा को जमकर लताड़ लगाते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए गए। वही उनके रिडर मनोहर परमार को प्रकरणों के निराकरण नही करने व पिछले 15 दिनो से उन प्रकरणो पर नोटिस जारी नही करने पर उन्हें निलबिंत कर दिया गया। श्री कियावत ने सबसे पहले नाजीर शाखा मे बिलबुक ,सेवा अभिलेख, केसबुक देखी । इसके बाद तहसील कोर्ट देखा जहां पर कार्य मे कई अनिययमिताए व आदेशों का पालन नही करने पर तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई। कार्य में सुधार करने की चेतावनी दी वही उनके रीडर को निलबिंत कर दिया गया। इसके बाद सभागार कक्ष को देखा जहाँ पर भी कई अव्यवस्था देखने को मिली इस पर नराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया कि मे फिर निरीक्षण करुंगा अगर कार्य में सुधार नहीं किया गया तो आपको नही छोडूंगा। वही राजस्व प्रकरण को गति देने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment