Thursday, 3 June 2021

पर्यावरण सुरक्षा संकल्प के साथ हुआ वायुदूत इंटर्नशिप का उद्घाटन,


कृष्णकांत दौहरे, सीहोर।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर नेहरू युवा केंद्र सीहोर, नगर पालिका और वन विभाग के सह आयोजन में " पारिस्थितिकी पुनर्जीवित" विषय पर तीन दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत दिनाँक 3 जून को लाईव उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें एन.वाय.के. सीहोर की जिला युवा अधिकारी श्रीमति निक्की राठौर ने सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत किया साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास, पर्यावरण के महत्व, वृक्षारोपण के तरीके और सेहतमंद वातावरण निर्मित करने संबंधी तथ्यों पर प्रकाश डाला। देशभर के विभिन्न राज्यों संभागों और जिलों से जुड़े हुए अनेक युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर 5 जून को वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। उद्घाटन सत्र का संचालन इंटर्नशिप समन्वयक उमेश पंसारी ने किया तथा कार्यक्रम की गतिविधियों से संबंधित कार्यवाही पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में दिनांक 4 जून को जिला वन अधिकारी श्री रमेश गणाव पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

No comments:

Post a Comment