Wednesday, 31 July 2024

श्रीनगर में बनाया गौ वंश रक्षा कार्यक्रम

 दीपक सराठे



गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने गौ रक्षा संवाद गौ रक्षक संकल्प कार्यक्रम संपन्न गौ वंश रक्षा वर्ष के तहत गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का रक्षा संकल्प पंचगव्य उत्पादन प्रशिक्षण शिविर एवं गौ रक्षा संवाद का आयोजन गोटेगांव के श्रीनगर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी इंजीनियर सरदार सिंह जी पटेल एवं राजकुमार जैन प्रांत संयोजक गौ सेवा प्रकोष्ठ महाकौशल द्वारा गौ दीपक से गौ पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का  गौ रक्षार्थ संकल्प कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा जिसमें मुख्यमंत्री गौशाला योजना अंतर्गत संचालित गौशालाओं को आत्मनिर्भर गौशाला समृद्ध मध्य प्रदेश कार्यक्रम के तहत ग्रामीण रोजगार संस्थान नरसिंहपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन श्रीनगर में आयोजित किया गया इस दौरान समाजसेवी सरदार सिंह पटेल ने गौ संरक्षण सुझाव दिए एवं गाय का दूध स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद ही पौष्टिक होता है इसके बारे में बताया गया साथ ही उन्होंने गौ वंश को खुले में ना छोड़ने की लोगों से अपील की एवं गाय के गोबर से गोबर गैस वर्मी कंपोस्ट बनाने एवं गोबर खाद से कृषि के अनेक फायदे बताएं एवं पशु विभाग के अधिकारियों ने गोवंश रक्षा कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दी एवं निराश्रित गोवंश को गौशाला में प्रवेश करना साथ ही गौ रक्षा संगोष्ठी आयोजित करने की बात कही गौ प्रांत संयोजक राजकुमार जैन ने गाय के महत्व को विस्तार से बताया एवं उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है

  पंचगव्य गौ उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम" में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग_ नरसिंहपुर डॉ मोहम्मद  असगर खान के द्वारा गौशाला  संचालन समिति को प्रशिक्षण दिया गया जिस्म की चारागाह प्रबंधन नेपियर घास गिनी घास बहु वर्षीय घास की नई तकनीक और किस्मों  अवगत कराया। हरे चारे की यह किस्म भारतीय चारागाह अनुसंधान संस्थान झांसी उप्र से  प्राप्त हुई है। महिलाओं को चारागाह विकास प्रबंधन के लाभ बताते हुए कहा कि उन्नत  चारागाह गोवंश के संतुलित  आहार का खजाना है और हरा चारागाह  प्रबंधन से गोशाला को भूसे प्रबंधन पर निर्भर नही रहना पड़ेगा कार्यक्रम में जिसमें कृषि उद्यान की पशुपालन बन की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आदि विभागों के प्रमुख गौ शुभचिंतक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाकम सिंह चडार जानकी दादूराम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गोटेगांव रूपलाल ठाकुर प्रतिनिधि आशा राजेश झरिया जिला सदस्य अभिषेक पटेल मंडल अध्यक्ष देवदत्त पचौरी सरपंच अध्यक्ष प्रियंका खेमरिया सरपंच देवनाथ पटेल श्रीनगर सरपंच कृष्ण गौशाला बागसपुर ब्रजेश पटेल श्रीनगर गोशाला समिति से शेलजा अग्रवाल, मीना पांडे, गौशाला गौरतला से रामबाई ठाकुर , शिखा बाई,जगन्नाथ एस एच जी से तुलसा बाई,जीवन स्व सहायता समूह से राजकुमारी यादव समेत सभी समूह सदस्य और  गौशाला संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे आशीष सोनीजी ने 

गोवंश रक्षा वर्ष  कार्यक्रम के तहत 

गो गीत से जनप्रतिनिधियों , गौशाला संचालकों  उपस्थित जनों को गो रक्षार्थ संकल्प दिलाया सीईओ जनपद गोटेगांव 

श्रीमति वर्षा झारिया अनुविभागीय गौशाला परियोजना क्रियान्वन समिति गोटेगाँव  मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत गोशाला की जानकारी दी

दीपक अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment