Thursday, 1 August 2024

पूर्व सरपंच विश्वनाथ के निधन पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

 




दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम रूहेरा के पूर्व सरपंच विश्वनाथ के असमय दुःखद निधन पर

शोक संवेदना व्यक्त की। 

श्रीसिंह ग्राम रूहेरा पहुंचे यहां विश्वनाथ के असमय दुःखद निधन पर शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया तथा स्व. विश्वनाथ सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, समाज के प्रति उनके कार्यों को याद किया।  

इस पश्चात श्री सिंह ग्राम मंगरोल पहुंचे यहां विशम्भर त्यागी की माताजी देवका त्यागी के असमय  दुःखद निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा ढांढस बंधाया। 

इसके पश्चात श्री सिंह ग्राम भगवापुरा पहुंचे यहां पूर्व जनपद अध्यक्ष सेंवढ़ा रामेश्वर ढरोहर के निवास पर पहुंच कर श्री ढरोहर से मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment