मेघनगर। विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के शिष्य रत्न परम पूज्य श्रीमद् विजय यतींद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा स्थापित एवं पुण्य सम्राट युग प्रभावक श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा पोषित एवं पल्लवित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 66वा वार्षिक सम्मेलन पूज्यपूर्ण सम्राट गुरुदेव की जन्म भूमि श्री पेपराल महातीर्थ गुजरात में गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की निश्रा में आयोजित दिनांक 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित हो रहा है जिसमें सम्मिलित होने के लिए मेघनगर नवयुवक महिला तरुण एवं बालिका परिषद के 41 सदस्य गुरुवार को दोपहर में रवाना हुए।
उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया ने बताया कि
यह दल केशरियाजी, नाकोडाजी, भांडवपूर, जीरावला, होते हुए पेपराल पहुचेंगे एवं वहा से सम्मेलन में शिरकत कर शंखेश्वर और अहमदाबाद में पूज्य निपुनरत्न विजयजी आदि ठाणा एवं साध्वीजी महाराज साहब के दर्शन वंदन कर पुनः मेघनगर पहुंचेगा।
No comments:
Post a Comment