Tuesday, 3 September 2024

मनीष सोनकिया को शिखर साहित्य सम्मान से नवाजा गया

टिमरनी- धान के कटोरा छत्तीसगढ़ महतारी के पावन आंचल में पुष्पित व 



पल्लवित होते राजधानी रायपुर के वृंदावन सभाकक्ष में हिंदी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव से संबद्ध शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ में 01 सितंबर दिन रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नगर के युवा गीतकार एवं उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी के जीव विज्ञान के शिक्षक मनीष सोनकिया को शिखर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान साहित्यिक  क्षेत्र में निरंतर सक्रियता एवं उत्कृष्ट साहित्यिक लेखन के आधार पर दिया गया। कई राज्यों के 77 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले, पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ उषा बारले, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी, महाराज कमलचंद भंजदेव, राजमहल जगदलपुर एवं शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मन्नूलाल चेलक रहे। सोनकिया की इस उपलब्धि पर ओमप्रकाश वर्मा रामकृष्ण गौर राजेश गुर्जर ज्ञान दास वर्मा विनोद कछवाहा अर्जुन सिंह सावनेर अनिल मरकाम दिनेश सोनी दुर्गेश जिंगारे तुकाराम चौरे महेंद्र राय सतीश वर्मा शिव काशिव बालकृष्ण सांखला ओम प्रकाश राठौर अश्विनी राठौर संजय इवने ममता रिछारिया संगीता सोलंकी रजनी मेहरा आदि ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment