संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन
रायसेन के सागर रोड स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा। टोल कर्मचारियों की मनमर्जी के खिलाफ लोगों ने विरोध किया। लोगों ने टोल प्लाजा पर अपने वाहन खड़े करके विरोध जताया।
शहर के लोगों का कहना है कि टोल कर्मचारी बदतमीजी करते है। साथ ही कम दूरी जाने पर भी वाहनों से टैक्स वसूला जाता है। जोकी टोल कर्मियों दायरे में नहीं है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। साथ ही टोल कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई। उनके वाहन चालक से बदतमीजी नहीं करने के लिए चेताया गया। पुलिस ने टोल कर्मचारियों से कहे कि लोकल लोगों के वाहनों से टैक्स नहीं बसूला जाए।
इस पर टोल कर्मचारी मान गए। आधा किलोमीटर के दायरे में वाहन चालकों से टोल नहीं लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने अपना विरोध बंद किया।
No comments:
Post a Comment