Saturday, 28 September 2024

"शाजापुर जिले के मक्सी से

 हामिल खान की रिपोर्ट



मक्सी में पथराव, फायरिंग के दौरान आठ लोगों के घायल होने और युवक की मौत के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह शुक्रवार को मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। उन्होने घटना की निंदा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बुधवार रात मक्सी में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद फायरिंग हुई थी। इस घटना में अमजद खान पिता मजीद खान की मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। घटना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में पुलिस कार्रवाई में पक्षपात कर रही है। पुलिस की इसी पक्षपातपूर्ण कार्यशैली की वजह से आज एक घर का चिराग बुझ गया और कई लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होने कहा कि मक्सी क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर के बाहर आकर फायरिंग की, लेकिन पीडि़त पक्ष की शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नही की। इतना ही नही पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत की, किंतु भाजपा नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवार्ई करना उचित नही समझा जिसकी वजह से बदमाशों ने गोलीकांड कर दिया। सिंह ने कहा कि पीडि़त पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके साथ है। सिंह ने कहा कि मालवा में जो सद्भाव का वातावरण था उसे नष्ट किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री रहा एक भी दंगा नही होने दिया। उन्होने कहा कि सांप्रदायिक दंगा तब होता है, जब प्रशासन एक तरफा कार्रवार्ई करता है। हम 20 साल से लगातार देख रहे हैं कि मध्यप्रदेश में निष्पक्ष कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने की बजाय प्रताडि़त किया जाता है। ताजा उदाहरण रतलाम का है जहां बजरंग दल, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों को बदनाम करने के लिए स्वयं दंगा किया, जिसका ख�

No comments:

Post a Comment