Wednesday, 4 September 2024

सुशील विश्वकर्मा जिला ब्यूरो चीफ दैनिक दिव्य गौरव छिंदवाड़ा

 छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने अधिक से अधिक भाजपा की सदस्य बनाने कार्यकर्ताओं से किया आह्व - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे - विवेक बंटी साहू- बूथ का अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, यह भाजपा में ही संभव है- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने बलिदान दिया   - श्री विवेक बंटी साहू




छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पांडूर्णा  संसदीय क्षेत्र के सांसद  श्री विवेक बंटी साहू ने अधिक से अधिक भाजपा की सदस्य बनाने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। वे आज छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड 42,43 और 44 के क्षेत्र में पहुंचे।यह उन्होंने क्षेत्र के लोगो को 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर और  भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सांसद श्री साहू ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत से आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। देश को आजाद कराने में लाखों लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन जब देश आजाद हुआ तो अंग्रेजों से समझौता कर लोग प्रधानमंत्री बन गए। संविधान में जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री, अलग झंडा और अलग निशान का प्रावधान कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध कर आंदोलन किया और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए अपना बलिदान दे दिया।

  सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि 1980 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में हुआ। स्वर्गीय अटल जी ने कहा था कि जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, तो जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटा देंगे। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संकल्प को पूरा किया।

 

छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं के लिए हर लक्ष्य छोटा है, देश में इतिहास रचे छिंदवाड़ा

सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ का कार्यकर्ता और बूथ समिति होती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी पहले अहमदाबाद में एक बूथ के अध्यक्ष रहे हैं। यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ का अध्यक्ष अपनी मेहनत से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जैसे पदों तक पहुंच सकता है। सीहोर जिले के कार्यकर्ता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इतिहास रच चुके हैं और यह सदस्यता का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए छोटा है। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाएं और जिले को मिले लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में इतिहास रचें।


प्रधानमंत्री जी की नीतियों से समाज के सभी वर्ग प्रभावित, इन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं

सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण, विकास और जनहितैषी नीतियों से आज देश का हर समाज वर्ग प्रभावित है। प्रधानमंत्री जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को वोट देने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता रणनीति बनाकर घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों से भी संपर्क करें, जो पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया है। ऐसे लोगों से संपर्क करें और उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और कार्यों को बताएं और पार्टी का सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें।

सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने  गुलाबरा के वार्ड 42,43 और 44 में  जन जन से मिलकर  8800002024 में मिस्ड कॉल करवाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर महापौर विक्रम अहाके,मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली,पार्षद और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, शिवानी बंटी सक्सेना,दिनेश मालवी,बिट्टू मंडराह, पप्पू ठाकुर, अंकित तिवारी, देवेन्द्र गावंडे, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती माया बंदेवार, निशा गोस्वामी पंकज पाटनी, नवीन बारस्कर,, शैलू राजपूत, मुकेश यदुवंशी, नरेन्द्र सावले, मनीष करवे, आनंद गोहर,,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता वी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment