Tuesday, 3 September 2024

भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ विभागो की संयुक्त जिला बैठक हुई संपन्न

 भाजपा का संगठन सदैव सत्ता से ऊपर - चौ.दर्शन सिंह



नरसिंहपुर - गोविन्द दुबे।। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में जिले के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो एवं विभागो की संयुक्त बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता नर्मदापुरम सांसद चौधरी दर्शन सिंह के मुख्य आतिथ्य व पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश पटैल एवं जिला महामंत्री एवं सदस्यता टोली सदस्य ठाकुर राजीव सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई । 

बैठक को संबोधित करते हुए नर्मदापुरम सांसद चौ.दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता इस संगठन के विचारो को समाज तक पहुचाने वाला संवाहक है। भाजपा का संगठन अन्य राजनैतिक दलो से भिन्न है क्योकि यहा संगठन सर्वोपरि रहता है भाजपा का संगठन सदैव सत्ता से ऊपर होता है। आप सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है आप सभी उत्साह के साथ आज से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान में समाज के बीच में जाकर सर्वहारा वर्ग के लोगो को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़ते हुए पार्टी का सदस्य बनाए। आप सभी को पार्टी द्वारा जो लक्ष्य प्रदान किया गया है उसे प्राप्त तो करना ही है अपितू लक्ष्य से दो गुने सदस्य पार्टी से जोड़ना है। यह सदस्यता अभियान किसाी व्यक्ति के लिये नही है बल्कि सशक्त भाजपा विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिये है नरसिंहपुर जिला कार्यकर्ताओं के परिश्रम के दम पर प्रदेश में अव्वल आएगा। ऐसी प्रदेश नेतृत्व की आप सभी सामर्थवान कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है। 

संगठन पर्व हमारे लिये पार्टी का सबसे बड़ा त्यौहार

इसे ऐतीहासिक बनाए कार्यकर्ता- इंजी.अभिलाष मिश्रा

मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने कहा कि आज से प्रारंभ होने वाले संगठन पर्व को प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता त्यौहार के रूप में ऐतिहासिकता के साथ मनाये सभी कार्यकर्ता पहले स्वयं सदस्य बनें फिर परिवार पड़ोसी और अंत में बूथ के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घर जायें और उन्हें भाजपा की रीति नीति को समझाते हुए पार्टी का सदस्य बनाएं आप सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोभाव से पार्टी के समस्त कार्यक्रमों को पूर्ण किया है। अब इस महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान में सारे कार्यों को छोड़ते हुए पूर्ण शक्ति के साथ लगना है। 


भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठ सभी समाजों का प्रतिनिधित्व:- कैलाश सोनी 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि जैसे शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण होते है ठीक उसी प्रकार भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग महत्वपूर्ण है। इनके बगैर भाजपा अपूर्ण है आप सभी मोर्चा प्रकोष्ठों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है अतः आप सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है आप सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ रणनीति के साथ आज से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान करें और विभिन्न समाज वर्ग जाति के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाए। इस सदस्यता अभियान में पूर्व के कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों को पुनः भाजपा का सदस्य बनाए और अपने संबंधों के आधार पर नए लोगों को पार्टी से जोड़े। 

गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आप सभी पार्टी के दायित्ववान पदाधिकारी है। आप सभी पार्टी की मंशानुरूप निर्देशों का पालन करते हुए समय सीमा में तय लक्ष्य को हासिल करेगे। 

बैठक की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटेल व आभार सदस्यता अभियान टोली सदस्य विशाल पटेल ने किया। बैठक के दौरान जिला आई.टी.प्रभारी ध्रुव चौरसिया ने सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा, मंडल अध्यक्ष रमाकांत चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव, मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी, मोहरकांत गुर्जर, डॉ.भरत मेहरा, प्रियांक जैन, प्रकोष्ठ जिला संयोजक उदय ठाकुर, कमलेश कौरव, शैलेन्द्र शर्मा, तुलसीराम जाट, मुन्नालाल सराठे, साहब सिंह लोधी सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान

नरसिंहपुर:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रारंभ हुए सदस्यता अभियान का लाइव प्रसारण देखा गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः भाजपा का प्रथम सदस्य बनाया गया इसी के साथ ही पार्टी का वृहद सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ। इस खशी के अवसर पर सभी ने कार्यालय स्थित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर फटाके फोड़ते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment