Friday, 20 September 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव पहुंचे दूरस्थ आदिवासी ग्राम मोरछी, ग्रामीण के किया संवाद स्थापित

 सदस्यता अभियान को एक चुनौती की तरह लें और अंतिम तिथि से पूर्व ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा का गौरव स्थापित करें : श्री शेषराव यादव




छिंदवाड़ा। गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत जिले की विस जुन्नारदेव एवं परासिया पहुंच दमुआ नगर एवं ग्रामीण, जुन्नारदेव नगर एवं ग्रामीण, परासिया नगर, उमरेठ तथा शिवपुरी मंडल की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान श्री यादव ने बीते दिन छिंदवाड़ा जिले से भाजपा के 1 लाख सदस्य बनने पर सभी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्यों से संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि इस वर्ष सदस्यता अभियान में छिंदवाड़ा जिला नया कीर्तिमान स्थापित करेगा, जिसके लिए भाजपा के हम सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हम सदस्यता अभियान को एक चुनौती की तरह लें और अंतिम तिथि से पूर्व ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा का गौरव स्थापित करें।


इस अवसर सदस्यता अभियान जिला टोली सदस्य श्री संजय पटेल जी, श्री कमलेश उइके, पूर्व विधायक श्री नथनशाह कवरेती, श्री ताराचंद बाबरिया, विधानसभा प्रभारी श्री आशीष ठाकुर, श्रीमती ज्योति डेहरिया, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू, श्री अखिलेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष श्री मोनू साहू, श्री मनोज भौरे, श्री राजू नंदवंशी, श्री नवनीत मोनू जैन, परासिया नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजेश दुबे, उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश धुर्वे, परासिया, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री भागलाल यदुवंशी, नपा अध्यक्ष श्री विनोद मालवीय, उपाध्यक्ष श्री महेश सोमकुंवर, दमुआ नपा अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, उपाध्यक्ष श्री बबुआ कश्यप, जुन्नारदेव नपा अध्यक्ष श्री रमेश सालोडे सहित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


251 से अधिक सदस्य बनाने वाली महिला सरपंच का किया सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जुन्नारदेव के दूरस्थ आदिवासी ग्राम मोरछी पहुंच संगठन पर्व एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर भाजपा सरकार द्वारा जनलाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सशक्त भारत के निर्माण का आवाह्न किया। इस अवसर पर भाजपा की जुझारू कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीना उइके जी द्वारा 251 से अधिक सदस्य बनाये जाने पर उनकी प्रशंसा करते हुए सम्मान किया गया।


मंडल अध्यक्ष के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री राजू नंदवंशी के निज निवास ग्राम कठोटिया बूटी पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. श्री अभिराम नंदवंशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment