Friday, 13 September 2024

स्नेह सिटी धर्मनगर कालोनी में गणेश महाआरती में विधायक जैन सम्मिलित हुए

 अविनाश महाराज/उज्जैन 



महिदपुर की धर्म नगर व स्नेह सिटी कालोनी स्थित शिवालय मंदिर परिसर में गणेश जी की स्थापना हुई। जिसकी महाआरती के लिए मंदिर समिति के आमंत्रण पर बुधवार को रात्रि में  क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस महाआरती के लिए पहुंचे।बोस के वहा पहुंचने पर कालोनीवासियो ने ढोल ढमाको के साथ आगवानी कर भव्य स्वागत किया। विधायक ने विधि विधान से गणेश जी का पूजन कर आरती की। मंदिर समिति की ओर से नरेन्द्र चौधरी, संजय व्यास, हेमेंश बंसल, निर्मल जाट, सुशील कोचर, झंडू राठौर आदि ने साफा बांधकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन स्वस्तिक ठाकुर ने किया। मन्दिर निर्माण एवं कार्यों की रुपरेखा विशाल पाटनी ने रखी। विधायक बोस ने अपने उद्बोधन में समिति के कार्यों की सराहना करते हुए रहवासियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आभार अरुण बुरड़ ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडल, पुरुष, बालक व बालिकाएं सम्मिलित थी।

No comments:

Post a Comment