अविनाश महाराज/उज्जैन
म. प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आदेशानुसार संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र गिरी के निर्देश पर आज महिदपुर में वरिष्ठ पत्रकार जवाहर डोसी पीयूष की उपस्थिति में संघ का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया। आज 1 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। पूरी तहसील से पत्रकारों को सदस्य बनाया जायेगा। अभियान की शुरुआत के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण बुरड़, ब्लाक इकाई अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार ओम सोनी, रामेश्वर मालवीय, इमरान अली, कमल बोहरा, जितेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment